NFT और ऑनलाइन केसिनो: स्वर्ग में बनी जोड़ी

“आर्य्टोम उस्टिनोव
10 वर्षों से भी अधिक समय से क्रिप्टोकरेंसी iGaming उद्योग का एक अभिन्न हिस्सा रही है। उस समय के दौरान, क्रिप्टो के पीछे की ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी काफी विकसित हुई है और नई संभावनाएं लेकर आई है, विशेष रूप से NFT या नॉन-फंजीबल टोकन के रूप में। iGaming और अन्य उद्योगों में NFT की निरंतर स्वीकृति 2030 तक NFT का बाज़ार मूल्य $230 बिलियन तक पहुँच सकती है। इसलिए, कई iGaming विशेषज्ञों का मानना है कि जितनी जल्दी ऑनलाइन कैसीनो अपने दैनिक कार्यों में इस टेक्नोलॉजी को अपनाते हैं और लागू करते हैं, उतनी ही तेज़ी से वे इसकी क्षमता का लाभ उठा सकते हैं।

NFT का सबसे बड़ा प्रभाव ऑनलाइन कैसीनो पर हो सकता है, वह NFT पर आधारित विभिन्न लॉयल्टी यानि वफ़ादारी कार्यक्रमों से खिलाड़ी प्रशंसक संख्या की वृद्धि पर है। ऑनलाइन गेमिंग, Web3, और NFTs के भविष्य को समझने के लिए हमसे जुड़ें।

NFT क्या हैं?

ऑनलाइन कैसीनो में NFT के वर्तमान प्रयोग और उनके भविष्य के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी में जाने से पहले, हमें NFT के अर्थ को स्पष्ट करने की आवश्यकता है। NFT का पूर्ण रूप है नॉन-फंजीबल टोकन यानि गैर-परिवर्तनीय टोकन। ब्लॉकचेन पर उपलब्ध यह डिजिटल संपत्ति इस बात की प्रामाणिकता दिखाने के लिए बनाई गई या किसी व्यक्ति या संस्था के पास उस डिजिटल संपत्ति का पूर्ण स्वामित्व है। NFT का उपयोग ज़्यादातर डिजिटल कला के स्वामित्व या प्रामाणिकता को दिखाने के लिए किया जाता है, जिसमें गेम स्किन या पात्रों के अवतार सहित सभी प्रकार के संग्रह शामिल हैं।.

NFT क्रिप्टोकरेंसी की तरह विनिमेय नहीं हैं, लेकिन विशिष्ट होते हैं और किसी भी चीज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं जो अनोखा है। चूंकि ब्लॉकचेन NFT से जुड़ा हुआ है, प्रत्येक के पास एक विशेष आइडेंटिफायर या अभिज्ञापक है जो वास्तविक समय में एसेट के मालिक की पहचान करता है। साथ ही, यह NFT के उपयोग और स्वामित्व को पूरी तरह से ट्रांस्फ़ेरेबल यानि हस्तांतरणीय बनाता है।

किसी भी NFT का मूल्य उस वस्तु की दुर्लभता, संस्कृति के लिए इसका महत्व और उपयोगिता जैसे अन्य तत्वों द्वारा निर्धारित किया जाता है।

NFT और गैंबलिंग – उद्योग में वर्तमान अनुप्रयोग

जुआ उद्योग पर NFT का प्रभाव इतना आश्चर्यजनक है कि आने वाले वर्षों में इसका प्रतिप्रभाव महसूस किया जाएगा। आइए देखें कि NFT कहाँ और कैसे प्रयोग किए जा रहे हैं।

ईनाम और उपहारों के रूप में NFT

NFT के उदय ने ऑनलाइन कैसीनो गेम्स की संरचना में एक महत्वपूर्ण बदलाव लाया है। अर्थात्, कैसीनो सॉफ्टवेयर प्रदाताओं ने ऐसे गेम बनाए हैं जो सामान्य नकद या कॉइन पुरस्कार के बजाय NFT को पुरस्कार के रूप में उपयोग करते हैं। एक खिलाड़ी के रूप में, आप NFT जीतने के मौके के लिए स्लॉट, टेबल गेम या किसी अन्य कैसीनो गेम पर दांव लगा सकते हैं, जिसे बाद में वास्तविक पैसे में बेचा जा सकता है। NFT के इस तरह के उपयोग का एक सबसे अच्छा उदाहरण रेड टाइगर के NFT Megaways™ स्लॉट में है, जहाँ आप पुरस्कार के रूप में विशिष्ट Crypto Punks पात्रों को जीत सकते हैं।

NFT के साथ, खिलाड़ियों के पास अब इन-गेम एसेट्स का वास्तव में स्वामित्व हो सकता है, जैसे कि गेम में कोई भी प्रतीक। जब खिलाड़ी NFT को इन-गेम संपत्ति के रूप में रखते हैं, तो वे उन्हें अन्य खेलों में स्थानांतरित कर सकते हैं, उन्हें लाभ प्राप्त करने के लिए बेच सकते हैं, और कुल मिलाकर एक अधिक इमर्सिव गेमिंग अनुभव होता है और खुद गेम के साथ अधिक जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


लॉयल्टी रिवार्ड्स में NFT

अधिकांश ऑनलाइन कैसीनो उन खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने के लिए VIP और लॉयल्टी कार्यक्रम चलाते हैं जो हमेशा उनके पास वापस लौटते हैं और बड़ी मात्रा में पैसे का दांव लगाते हैं। NFT ने इन कार्यक्रमों में पुरस्कार वितरण को हमेशा के लिए बदल दिया है।

मुफ्त स्पिन या साइट क्रेडिट अर्जित करने के बजाय, खिलाड़ी अब पुरस्कार के रूप में ताज़ा माइन किये गए NFT प्राप्त कर सकते हैं, जिसे वे बाद में ट्रेड या बेच सकते हैं। चूँकि इन लॉयल्टी कार्यक्रमों में आमतौर पर कई स्तर होते हैं, खिलाड़ी जितने अधिक होंगे, उतना ही मूल्यवान NFT दावा करने के लिए उपलब्ध होंगे।

इसके अलावा, NFT का उपयोग विशेष टूर्नामेंट और प्रतियोगिताओं में प्रवेश टिकट के रूप में या अतिरिक्त छूट को ट्रिगर करने के लिए किया जा सकता है। हाल ही में, BC Game ने Degen Pass नाम से एक विशेष NFT नेटवर्क लॉन्च किया, जो अद्वितीय Degen Pass NFTs के धारकों को विकेंद्रीकृत कैसीनो गेम, प्राइज़ ड्रॉप्स, VIP प्रोग्राम और कई इन-गेम अनुलाभ और लाभ प्रदान करता है, जैसे अनोखेअवतार और यहाँ तक कि जैकपॉट का एक हिस्सा भी।

NFT खिलाड़ी की गुमनामी और सुरक्षा को मज़बूत करता है

क्रिप्टोकरेंसी खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन जुआ खेलने के दौरान अपनी पहचान और डेटा की सुरक्षा के लिए नए तरीके लाए, और NFT ने भी यही किया। अर्थात्, खिलाड़ी किसी भी व्यक्तिगत विवरण का खुलासा करने से बचने के लिए NFT को अपने अवतार के रूप में उपयोग कर सकते हैं। और NFT के साथ, खिलाड़ियों को लेन-देन पूरा करने के लिए संवेदनशील जानकारी साझा करने की आवश्यकता नहीं होती है। सब कुछ एक ब्लॉकचेन पर होता है, इसलिए बैंकिंग विवरण और अन्य जानकारी सुरक्षित रहती है।

Metaverse में NFT और ऑनलाइन कैसीनो गैंबलिंग: भविष्य

Metaverse, एक डिजिटल दुनिया जिसमें आप VR हेडसेट का उपयोग करके प्रवेश करते हैं, वास्तविकता की व्याख्या करने का एक नया तरीका बनने के लिए तैयार है। अपने मेटावर्स अवतार के माध्यम से, आप वर्चुअल सम्पत्तियाँ खरीद सकते हैं, अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत कर सकते हैं और वास्तविक जीवन के समान घूम सकते हैं, भले ही केवल सतह पर ही। इस तरह की क्रिया का तात्पर्य मेटावर्स में कैसीनो में जाने की संभावना से है, जहाँ आपसे उन खेलों को खेलने के लिए कुछ दांव पर लगाने की उम्मीद की जाती है। आप एनएफटी भी दांव पर लगा सकते हैं।

आप NFT का उपयोग करके खेलों पर दांव लगा सकते हैं या यहाँ तक कि पूरे कैसीनो खरीद सकते हैं और मेटावर्स में अपना व्यवसाय चला सकते हैं। चूँकि NFT मेटावर्स में डिजिटल एसेट का मुद्रीकरण करने का एक तरीका है, इससे जुड़े कुछ खतरे भी हैं।


उदाहरण के लिए, पहले मेटावर्स कैसीनो परियोजनाओं में से एक, फ्लेमिंगो कैसीनो क्लब, को NFT के धोखाधड़ी वाले उपयोग के आधार पर पाँच अमेरिकी राज्यों में नियामकों से cease-and-desist आदेश मिला। उन्होंने फ्लेमिंगो लास वेगास होटल और कैसीनो से संबंध का दावा किया, जो गलत निकला और उपयोगकर्ताओं को कुछ एनएफटी खरीदने पर अतिरिक्त आय का वादा किया, जो गैर कानूनी है।

मेटावर्स कैसीनो परियोजनाओं में NFT की संभावनाएं अनंत हैं, लेकिन वे अभी भी उस रास्ते पर कानूनी बाधाओं का सामना करते हैं। इन कैसिनो को कैसे विनियमित और नियंत्रित किया जाएगा? गुमनाम रूप से दांव लगाने के लिए NFT का उपयोग करने का क्या मतलब होगा क्योंकि विनियमित कैसीनो के लिए खिलाड़ियों को KYC जाँच सत्यापित करने की आवश्यकता होती है?

फिर भी, उद्योग में NFT की व्यापक स्वीकृति के साथ, कानूनी ढांचे की स्थापना की जाएगी और ऑनलाइन कैसीनो जुए में डिजिटल एसेट्स के सुरक्षित और कानूनी उपयोग का मार्ग स्थापित होगा।

“आर्य्टोम उस्टिनोव

आर्य्टोम White Label & Turnkey Solutions के प्रमुख हैं और 10 से अधिक वर्षों से iGaming में जटिल B2B/B2C बिक्री के साथ-साथ व्यवसाय विकास और मैनेजमेंट कंसल्टिंग में काम कर रहे हैं।

प्रमुख-अकाउंट मैनेजमेंट टीम के साथ मिलकर, उन्होंने 100 से अधिक स्टार्ट-अप और अनुभवी गेमिंग कंपनियों को SoftGamings के साथ अपनी योजनाएं शुरू करने में मदद की है। ”

एक टिप्पणी छोड़ें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

नवीनतम समाचार और लेख

ऑनलाइन स्पोर्ट्सबुक कैसे शुरू करें?

एक बुकमेकर का ऑनलाइन कार्यालय कैसे काम करता है? कोई लाइसेंस कैसे प्राप्त कर सकता है? सॉफ्टवेयर, भुगतान प्रणाली और स्पोर्ट्स लाइन्स। स्पोर्ट्सबुक के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न।

2023 के सबसे लोकप्रिय कैसीनो सॉफ्टवेयर डेवलपर्स

2023 में सबसे लोकप्रिय कैसीनो डेवलपर्स के बारे में आपको जो कुछ भी जानने की आवश्यकता है, उसे पढ़ें, जाने कि उन्हें क्या बढ़िया बनाता है, और आप उन्हें आसानी से अपने कैसीनो प्लेटफॉर्म में कैसे एकीकृत कर सकते हैं।

व्हाइट लेबल कसीनो सल्यूशंस: एक ऑनलाइन कसीनो बिज़नेस शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका

एक व्हाइट लेबल कसीनो सल्यूशन जो पूर्ण कार्यक्षमता और सेवाओं के साथ बहुत ही कम समय में एक लागत प्रभावी ऑनलाइन कसीनो का व्यवसाय शुरू करने का सबसे अच्छा तरीका है।